झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए मांगने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 8 मई को झालावाड़ साइबर पुलिस थाने में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी ने स्नैपचैट के माध्यम से उससे संपर्क किया, दोस्ती की और लगातार चैटिंग व बातचीत कर उसे विश्वास में लिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर कोटा स्थित एक निजी होटल में कई बार बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की मांग की।शिकायत दर्ज होने के बाद, साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। डिप्टी मनोज कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से हिरासत में लिया और झालावाड़ लाकर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार वर्मा उर्फ साजन (21) पुत्र राजेश कुमार पटेल निवासी सधईपुरवा, मजरे धमसड, फतेहपुर, मझगवां शरीफ, थाना फतेहपुर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अनुसंधान और घटनास्थल की तस्दीक करवाई। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में एएसआई कमरूद्दीन, रामचन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र सिंह, अशोक कुमार और सोनू कुमार सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
Related Posts
बॉक्स ऑफिस का बदलता गणित: क्या अब स्टार पावर से बड़ी स्क्रिप्ट है?
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक दौर था जब फिल्म की सफलता केवल पोस्टर पर छपे ‘सुपरस्टार’ के नाम से तय होती थी। […]
शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार रात की घटना, मामूली कहासुनी में हो गया था विवाद झालावाड़।सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में […]
तेजपाल को जंगली जानवराें नहीं मारा, गांव के ही दो भाईयों सहित एक अन्य ने हत्या कर बाइक-माेबाइल लूटे थे
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
काेतवाली पुलिस ने तीन मोबाइल चाेरों को पकड़ा तो ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, हत्या का मामला दर्ज झालावाड़. डेढ़ महीने पहले बाघेर के जंगल […]
