पुलिस स्थापना दिवस पर 5किमी दौड़ 15 अप्रैल को

बारां। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी अभिषेक अंदासू ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करना है।15 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 7 बजे टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।

16 अप्रैल को पुलिस स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस दिन पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण और सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *