झालावाड़। झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। हालांकि कुएं में पानी कम होने के कारण ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे आंख के पास चोटें आई हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।पीड़ित महिला कंचन बाई (40) ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे रविवार शाम प्याज की फसल में पानी पिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। खेत पर कुएं के पास खड़े होकर वे प्याज की फसल में पानी दे रहे थे। इसी दौरान पति ने उसे कुएं में पानी देखने के लिए कहा। जब वह कुएं में झांक रही थी, तभी पति राय सिंह ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। साले को फोन कर गायब होने की दी झूठी सूचना कुएं में गिरने के बाद पति राय सिंह ने डग क्षेत्र के दुधलिया गांव निवासी अपने साले बहादुर को फोन कर बताया कि उसकी बहन गायब हो गई है। सूचना मिलने पर बहादुर बाइक से अपनी बहन के ससुराल झितापुरा पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की।भाई ने पहुंचकर बहन को तलाशा तलाश के दौरान कंचन बाई के कुएं में पड़े होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और रात को ही झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख के नीचे मामूली चोट आई है। फिलहाल, महिला के परिजन झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं।आरोपी पति हो गया फरार रटलाई थाने से एएसआई बजरंग लाल झालावाड़ इमरजेंसी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। साले बहादुर ने बताया कि घटना के बाद से महिला का पति राय सिंह फरार है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Posts
राजीविका और रूडा के हस्तशिल्प स्टॉल्स पर हुई 80 लाख से ज्यादा की रिकार्ड बिक्री
- Reporter
- March 25, 2026
- 0
जयपुर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध उत्सवों में एक राजस्थान उत्सव-2026 प्रदेश की अमिट और अनुपम छाप छोड़कर बुधवार को समाप्त हो गया। बीकानेर […]
अवैध हथियार मामले में पकडे़ गए एलडीसी, कॉन्स्टेबल और गन शॉप मालिक कोर्ट में पेश
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
जोधपुर। जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े गए कॉन्स्टेबल, LDC ओर जयपुर के शिकार एंड शूटर सेंटर के मालिक शमीमुद्दीन […]
रामगंज मंडी–भोपाल रेल लाइन को मिली रफ्तार, खिलचीपुर–राजगढ़ सिटी खंड का सफल सीआरएस निरीक्षण
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
130 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल कोटा। राजस्थान और मध्यप्रदेश को सीधे रेल संपर्क से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रामगंज मंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना ने एक […]
