रसद विभाग ने 10 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए

झालावाड़. रसद विभाग ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार काे झालरापाटन स्थित एक मकान से 10 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। आरोपी दुकानदार ने दुकान के समीप एक घर में इन सिलेंडर का स्टॉक कर रखा था।
रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी गोविंद देथा ने बताया कि झालरापाटन में एक दुकानदार द्वार करीब 25 घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक करने की मुखबिर सूचना मिली थी। इस पर वे तहसीलदार नरेंद्र मीणा और पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दुकान में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन दुकान के पास स्थित एक मकान में दबिश देने पर बाड़े से 10 घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिनको जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी के सुपुर्द किए हैं। इससे एक दिन पहले बकानी में भी रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए थे। ईओ देथा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है। लाेग उनका स्टॉक नहीं करे। रसद विभाग की टीम स्टॉक करने पर वालों पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *