जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने मात्र दो दिनों (17 एवं 18 मार्च) में 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो भी एक रिकॉर्ड है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सहित जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, राजकीय छात्रावासों के स्टाफ, जेल रसोई कर्मचारी, होटल एवं ढाबा संचालक तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। विभाग को इसका अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रशिक्षित फूड हैंडलर्स द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा। संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया।
Related Posts
चिलचिलाती धूप में जारी रही पदयात्रा
- Reporter
- April 11, 2026
- 0
,मज़दूर किसान परिवारों के बीच अचानक पहुँचे दुष्यंत झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह अपनी चौथे चरण की पदयात्रा के तीसरे दिन चिलचिलाती धूप की परवाह किए […]
महावीर जन्म कल्याणक पर सजा भक्ति का रंग, महिला महासमिति ने किया आयोजन
- Reporter
- March 31, 2026
- 0
झालावाड़कोटा संभाग इकाई झालावाड़ की श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम […]
डीएपी का सस्ता और असरदार विकल्प बना एसएसपी, किसानों को मिल रहा अधिक लाभ
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
झालावाड़ में बढ़ रहा एसएसपी का उपयोग, फसलों की गुणवत्ता और आय में हो रही बढ़ोतरी झालावाड़। सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) एक बहु-पोषक स्वदेशी उर्वरक […]
