परिजनाें के साथ माताजी के दर्शन करने जा रही महिला की सड़क हादसे मे मौत

झालावाड़. शहर में गुरुवार को मामा-भांजा चौराहा के समीप एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने परिजनों के साथ नवरात्र के चलते माताजी के दर्शन करने सिंघानिया जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार बावड़ीखेड़ा मंडावर निवासी भवानीबाई (70) अपने पति नाथूलाल, बेटे भरत व दो पोते के साथ बाइक पर सवार होकर भवानीमंडी रोड स्थित सिंघानिया गांव के बोर बावड़ी माताजी मंदिर के दर्शन करने जा रही थी, तभी मामा-भांजा चौराहा के समीप उनकी बाइक के आगे चल रही एक पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर भरत ने भी अपनी बाइक रोक दी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बेठी भवानीमंडी
टक्कर से भवानी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *