जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (शनिवार) तथा जिला स्तरीय के लिए 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, जयपुर में और जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिला कार्यालय में जमा होंगे। राज्य स्तर पर अधिकतम 1 लाख रुपए तथा अन्य श्रेणियों में 51-51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
Related Posts
संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति: गुर्जर
- Reporter
- April 27, 2026
- 0
झालावाड़ में कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में […]
आज बच्चे न्यायधीशों से पढेंगे साइबर सुरक्षा का पाठ
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
जयपुर।प्रदेश की स्कूलों में अब टीचर्स के साथ-साथ जजेज की भी क्लास लगेगी। एम्पावरिंग राजस्थान यूथ ए लीगल लिटरेसी इनेशेटिव-2026 योजना के तहत स्टूडेंट्स में […]
बॉक्स ऑफिस का बदलता गणित: क्या अब स्टार पावर से बड़ी स्क्रिप्ट है?
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक दौर था जब फिल्म की सफलता केवल पोस्टर पर छपे ‘सुपरस्टार’ के नाम से तय होती थी। […]
