झालावाड़ की छात्रा सरिता को एनएसएस राज्य पुरस्कार

झालावाड़ की छात्रा सरिता कुमारी भील को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 24 मार्च को अजमेर में आयोजित एक समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा प्रदान किया गया।आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में राज्य भर से कुल 16 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। सरिता का चयन ‘आत्मनिर्भर भारत 2027’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हुआ, जिसके लिए पूरे राजस्थान से केवल तीन छात्र-छात्राओं को चुना गया था।राजकीय कन्या महाविद्यालय, झालावाड़ की छात्रा सरिता कुमारी भील को यह पुरस्कार जिला समन्वयक एवं कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. चारुलता तिवारी के मार्गदर्शन में मिला। कार्यक्रम अधिकारी हर्षित शर्मा ने इसे कॉलेज और जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।कार्यक्रम अधिकारी धापू ने बताया कि सरिता को प्रशस्ति पत्र के साथ 5100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर अजय मीना, योगिता शर्मा, रानू मीणा, राबिया सिंह, डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, राम निवास मीणा और महेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने छात्रा को बधाई दी।इसी क्रम में, कॉलेज में ‘राष्ट्रगीत वंदे मातरम 150’ कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी हर्षित शर्मा ने छात्राओं को सप्ताह भर चलने वाली अन्य गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।दै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *