दुकान में घुसे 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया

झालरापाटन के घनी आबादी वाले नारायण टॉकीज रोड पर स्थित एक दुकान में शनिवार सुबह अचानक एक 5 फुट लंबा सांप घुस गया। सांप के दुकान में घुसने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। दुकान मालिक अशोक पोरवाल ने बताया कि सांप सामने के एक खाली बाड़े से निकलकर दुकान के शटर के नीचे से अंदर आ गया। अंदर आकर सांप दुकान में रखे फर्नीचर के पास बैठ गया। इस दौरान सांप ने दुकान के भीतर ही अपनी केंचुली भी उतारी। सांप के दुकान में होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। दुकान मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर अनिल कसेरा को इसकी सूचना दी, जो वन्यजीवों का रेस्क्यू करते हैं।अनिल कसेरा ने मौके पर पहुंचकर कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने सांप को एक कट्टे में भरकर जंगल में छोड़ दिया। कसेरा ने बताया- वो कई सालों से इस तरह के वन्यजीवों को आबादी क्षेत्र से रेस्क्यू करने का काम कर रहें हैं, जिससे लोगों को कोई खतरा न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में सांप ठंडी जगह की तलाश में बिलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सांप को मारने के बजाय उन्हें सूचना दें, ताकि वे उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ सकें।

स्नेक कैचर कसेरा ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।

स्नेक कैचर कसेरा ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *