जयपुर। भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए अंतिम दो दिवस शेष हैं। इच्छुक ऋणी सदस्य 31 मार्च तक योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पात्र सदस्य तत्काल अपने जिले के सहकारी भूमि विकास बैंक में सम्पर्क कर ऑनलाइन रसीद प्राप्त करें।राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में मात्र दो दिवस शेष है तथा इसमें भी एक ही कार्य दिवस है। इस कल्याणकारी योजना के लाभ से अब तक वंचित रहे ऋणी सदस्य 31 मार्च से पूर्व ऑनलाइन रसीद प्राप्त कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना की अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 मार्च, 2025 को विधानसभा में की गई घोषणा की पालना में भूमि विकास बैंकों के ऋणी किसानों एवं लघु उद्यमियों के हित में 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कर यह योजना लागू की गई थी। योजना के अंतर्गत किसानों एवं लघु उद्यमियों से केवल मूल ऋण, बीमा प्रीमियम एवं 1 जुलाई, 2024 के बाद के ब्याज की राशि लेकर राहत प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत 30 जून, 2024 तक के बकाया शत प्रतिशत अवधिपार ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। योजना की अवधि पूर्व में तीन-तीन माह के लिये राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं लघु उद्यमियों के हित में बढ़ाई जाती रही है।
Related Posts
जयपुर में भंडारी हॉस्पिटल पर छापा
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
जयपुर।सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSC) और राजस्थान ड्रग कंट्रोल की टीम ने जयपुर में गोपालपुरा बाइपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारा है। यहां […]
खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण
- Reporter
- March 19, 2026
- 0
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान […]
कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियाें ने जेल चप्पे-चप्पे की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
- Reporter
- March 16, 2026
- 0
झालावाड़। प्रशासनिक अाैर पुलिस अधिकारियाें सहित 100 पुलिस कर्मियाें ने साेमवार काे जिला जेल में अाकस्मिक निरीक्षण किया, लेकिन किसी प्रकार की काेई संदिग्ध वस्तु […]
