तुषार जाट ने वूशु चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

झालावाड़। बीकानेर में आयोजित 19वीं राजस्थान जूनियर बालक-बालिका स्टेट वूशु चैंपियनशिप में झालावाड़ के तुषार जाट ने स्वर्ण पदक जीता है। 27 से 29 मार्च तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में तुषार ने 80 किलो भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।झालावाड़ लौटने पर तुषार जाट का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष करतार सिंह जाट, खेल अधिकारी कृपाशंकर और उपाध्यक्ष बंसी चौधरी ने उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *