एमी में राजस्थान रोडवेज बस सवारियां उतार रही थी तभी ट्राले ने मारी टक्कर, दो किशोर घायल

झालावाड़
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को ढाबला जोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारी उतार रही राजस्थान रोडवेज की बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार दो किशोर यात्री घायल हो गए। इसके अलावा बस का एक तरफ का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान भोपाल निवासी निकेश (15) पुत्र पिता जगदीश और निकेश (16) पुत्र प्रभुलाल के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *