जयपुर। केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में गुरूवार को एक कार्यक्रम में ‘एक कदम सुधार की ओर’ नवाचार का शुभारम्भ किया गया। गृह विभाग के शासन सचिव मनीष गोयल , मनोज कुमार अग्रवाल, महानिदेशक जेल अशोक राठौड़, सुमन मालीवाल, उप महानिरीक्षक रेन्ज जयपुर व निदेशक, डीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल, ब्रहृमपुरी, जयपुर के प्रयासों से केन्द्रीय कारागृह जयपुर में निरुद्ध बंदियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है। इसके अन्तर्गत 5 इन्टैक्स कम्प्यूटर सिस्टम मय टैबल, कुर्सी कैदियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु स्थापित किये गये हैं। कम्प्यूटर लैब के शुभारम्भ समारोह में ये सभी विशिष्टजन उपस्थित रहे।राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में लंबित जनहित याचिका ‘परमेश्वरी चौधरी बनाम राज्य सरकार’ में जारी दिशा निर्देशों की पालना में उप महानिरीक्षक कारागार रेन्ज जयपुर द्वारा इस विषय पर गृह विभाग के शासन सचिव से गंभीर चर्चा की गई, जिसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में यह कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में सुमेर सिंह, उपाधीक्षक, विजय सिंह, कारापाल, अशोक कुमार पारीक कारापाल जयसिंह उपकारापाल, रमेश चंद, उपकारापाल, कारागृह में पदस्थपित कार्मिक एवं कैदी उपस्थिति रहे।
Related Posts
मजदूर छुट्टी पर होने से पाइप लाइन ठीक नहीं हो रही, कॉलोनीवासी 4 दिन से पेयजल संकट से परेशान
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़।नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित खारी बावड़ी इलाके में […]
92 लाख की ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
बारां।बारां में ट्रेडिंग ऐप के जरिए 92.75 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों […]
विजयादशमी… रावण का 35 फीटऊंचा पुतला 4 मिनट में हुआ खाक
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़महावीर सेवादल के तत्वावधान में चल 9 दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव मेले का समापन शनिवार को विजयादशमी पर्व पर राडी के बालाजी स्थित दशहरा मैदान […]
