बारां।बारां पुलिस ने गैंगरेप के सात साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रानपुर, कोटा से पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिछालस निवासी सोनू उर्फ रामलखन मीणा के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य फरार और वांछित अपराधियों, भगोड़ों और वारंटियों को पकड़ना है।एसपी अभिषेक अंदासु ने इस अभियान की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और डीएसपी हरिराम सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम का नेतृत्व आरपीएस कोतवाली प्रभारी भजनलाल कर रहे थे।पुलिस टीम में आरपीएस भजनलाल के साथ एएसआई आकाश शिंदे, मनीष अवस्थी, हरिप्रकाश, कृष्णमुरारी, बलवान और महावीर जैसे अधिकारी शामिल थे।
Related Posts
झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर चलती रोडवेज में गिरने से बुजुर्ग की मौत
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक महिला की चलती बस से कूदने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर दोपहर […]
झालावाड़ व खानपुर के दो मार्ग आदर्श ट्रैफिक जोन घोषित, शत-प्रतिशत यातायात नियमों पालना कराएंगे
- Reporter
- March 31, 2026
- 0
झालावाड़सड़क दुर्घटनाओं में पिछले तीन महीने के दौरान हर महीने औसतन 10 मौतें हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात नियमों की सख्ती से […]
