झालावाड़ । जिले में गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों के लिए आकर्षक (फैंसी) नंबर प्राप्त करने के इच्छुक वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग द्वारा नई सीरीज “RJ17KS” प्रारम्भ की जा रही है। इस सीरीज के अंतर्गत अग्रिम (फैंसी) नंबरों का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ई-आवेदन के माध्यम से संचालित की जाएगी तथा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।फैंसी नंबर की नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक को परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online Services” में “Fancy Number Booking” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदक को स्वयं लॉगिन कर आईडी बनानी होगी। यह सुविधा पोर्टल के “User Other Services” मेन्यू के अंतर्गत “User Manual” विकल्प में उपलब्ध है, जहां पूरी प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया गया है।
Related Posts
दुकान में घुसे 5 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालरापाटन के घनी आबादी वाले नारायण टॉकीज रोड पर स्थित एक दुकान में शनिवार सुबह अचानक एक 5 फुट लंबा सांप घुस गया। सांप के […]
दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे
- Reporter
- May 11, 2026
- 0
खानपुर।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि झालावाड़ में रेल की देन उनके भाई और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की […]
बिजली चोरी पकड़ने गई डिस्कॉम टीम पर पथराव, दो लाइनमैन घायल
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
फोटो न्यूज ओरियम. बाघेर सारोला क्षेत्र के राजपुरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राजस्व वसूली और अवैध कनेक्शन काटने गई डिस्कॉम टीम पर […]
