गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया

झालावाड़।
सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व शहर के मंगलपुरा गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शबद कीर्तन से हुई। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रीतम सिंह ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए संगत को मानवता, सेवा और त्याग का संदेश दिया गया। दोपहर 3:30 बजे से सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें सिख, सिंधी और पंजाबी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर गुरु साहिब से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रीतपाल सिंह, सलाहकार प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह राजा, हरजिंदर सिंह और हरभजन सिंह सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। वहीं महिला सेवादार नीलम भाटिया ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर शहर की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचे। इस अवसर पर लव लालवानी, लक्की दर्जी, बलविंदर सिंह बिठल और राजेश मोटवानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
9 अप्रैल को गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व-
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार 9 अप्रैल को गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व भी मंगलपुरा गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा। सुबह 8:30 से 9:45 बजे तक शबद कीर्तन तथा शाम 4 बजे से सुखमनी साहिब पाठ और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *