जयपुर।सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSC) और राजस्थान ड्रग कंट्रोल की टीम ने जयपुर में गोपालपुरा बाइपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारा है। यहां ड्रग डिपार्टमेंट से बिना अप्रूवल करवाए इंजेक्शन बेचने की शिकायत मिली थी। टीम ने हॉस्पिटल से जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। कार्रवाई गुरुवार शाम की गई।ड्रग कंट्रोलर राजस्थान अजय फाटक ने बताया- सेंट्रल टीम को सूचना मिली थी कि गुजरात में सेक्सुअल इलाज के लिए ‘ट्राइमेक्स’ के नाम से ऑनलाइन इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। ड्रग डिपार्टमेंट में इस नाम से कोई इंजेक्शन रजिस्टर्ड ही नहीं है। ये इंजेक्शन ‘पौपावेरिन’, ‘एल्प्रोस्टैडिल’ और ‘क्लोरप्रोमाजिन’ की थोड़ी-थोड़ी डोज मिलाकर तैयार किया गया।उन्होंने बताया- वर्तमान में इन तीनों इंजेक्शन के कॉम्बिनेशन का तैयार सिंगल इंजेक्शन हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाता है, जो डॉक्टर कर सकते हैं। हालांकि बाजार में ‘ट्राइमेक्स’ के नाम से ब्रांड बनाकर बेचना गैरकानूनी है।
Related Posts
विधानसभा में उठा मुद्दा, विशेष शिक्षकों के पद रिक्त, कैसे होगी दिव्यांगों की पढ़ाई
- Reporter
- March 10, 2026
- 0
खानपुर। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने राजस्थान विधानसभा में नियम 50 के तहत स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत कर प्रदेश में विशेष शिक्षकों के रिक्त पदों पर […]
पानी के अवैध कनेक्शनों पर जेईएन ने केस दर्ज करवाया
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
अजमेर।अजमेर में पानी की मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन कर पीने के पानी से खेतों में सिंचाई करने का मामला सामने आया है। जल संसाधन […]
दसवीं का रिजल्ट जल्दी जारी होने के पीछे वजह है पूरी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
जयपुर। इस बार राजस्थान बोर्ड (RBSE) का 10वीं का रिजल्ट मार्च में जारी होने के पीछे मुख्य कारण शिक्षा कैलेंडर में बदलाव और नई सत्र […]
