झालावाड़। शहर के जनाना अस्पताल स्थित पालना गृह में तीन दिन पहले छोड़ी गई नवजात बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह झालावाड़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया। एसआरजी अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले जनाना अस्पताल के पालना गृह में किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस नवजात शिशु को छोड़ा था। अस्पताल कर्मियों को सूचना मिलते ही बच्ची को तत्काल पालना गृह से एनआईसीयू में भर्ती कराया। नवजात बच्ची की हालत गंभीर थी और उसका वजन भी एक किलो से कम था। इस पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। डॉक्टरों ने बताया कि प्रीमेच्योर होने के कारण बच्ची बहुत कमजोर थी और उसका वजन भी काफी कम था। अस्पताल में लगातार उसका इलाज किया गया लेकिन गुरुवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
Related Posts
एसआरजी व जनाना अस्पताल में बढ़ेंगे 7 निशुल्क दवा काउंटर, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
-नॉन फंक्शनल डीडीसी पर सरकार ने मांगा जवाब, मेडिकल कॉलेज ने पेशेंट लोड को देखते हुए 7 की डिमांड भेजी। झालावाड़।झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी […]
झालावाड़ की छात्रा सरिता को एनएसएस राज्य पुरस्कार
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़ की छात्रा सरिता कुमारी भील को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 24 मार्च […]
पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म वन बैटल ऑफ्टर अनदर को ऑस्कर में बेस्ट फिल्म सहित छह अवार्ड मिले
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
जयपुर। पॉल थॉमस एंडरसन की फ़िल्म ‘वन बैटल ऑफ़्टर अनदर’ ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत छह पुरस्कार जीते. जबकि फ़िल्म […]
