कोटा में डिवाइडर निर्माण कार्य के दौरान फैली रेती और गिट्टी के कारण एक बाइक सवार फिसल गया। फिर सामने खड़ी कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मल्टीमेटल फैक्ट्री के सामने हुआ।उद्योग नगर थाना प्रभारी मंगेलाल ने बताया- हादसे में दिव्यांशु लखेरा (21) की मौत हो गई है। वह डीसीएम क्षेत्र का रहने वाला था। एरोड्रम इलाके से अपने घर लौट रहा था। बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई थी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामले में निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही किसकी रही, इसकी जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।परिवार का आरोप- कोटा विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्य और बीच सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का कारण बनी। दिव्यांशु करीब 10 से 15 मिनट तक मौके पर पड़ा रहा, लेकिन समय पर न एंबुलेंस पहुंची और न ही किसी ने तुरंत मदद की। बाद में ऑटो से उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
इंटरनेशनल आर्ट कैम्प सर्जना की शुरुआत
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
जयपुर।पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आटर्स का 7 दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट कैम्प सर्जना 2026 सोमवार से शुरू हो गया। 6 दिन के इस […]
रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके […]
बेमौसम बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम, 72 घंटे में सूचना देना अनिवार्य
- Reporter
- March 20, 2026
- 0
जयपुर । राज्य में हो रही बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कटाई के बाद खेत […]
