बारां।रोडवेज यात्रियों को राहत देते हुए बारां डिपो में 7 नई अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें 2 बसें 2×2 सेमी डीलक्स और 5 बसें 3×2 ब्लूलाइन श्रेणी की हैं। इन बसों के संचालन से लंबे समय से प्रभावित रूट्स पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।डिपो प्रबंधन के अनुसार 2 सेमी डीलक्स बसों को बारां-इकलेरा-सांगोद-जयपुर मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें पहले से चल रही ब्लूलाइन बसों की जगह लेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।पांच ब्लूलाइन बसों में से 2 को बारां-झालावाड़-रावतभाटा-उदयपुर रूट पर फिर से शुरू किया गया है, जो लंबे समय से बंद था। यह बस बारां से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर झालावाड़ के रास्ते उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह उदयपुर से रात 8:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे बारां पहुंचेगी।
Related Posts
डेयरी और पशुधन विकास पर झालावाड़ सांसद ने की चर्चा
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
. झालावाड़ । केंद्र सरकार ने डेरी एवं पशुधन विकास के लिए अपने बजट में पिछले पाँच वर्षों में दो सौ प्रतिशत से अधिक की […]
डोडा चूरा की तस्करी करने जा रहे थे, पुलिस ने रोका तो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर
- Reporter
- April 13, 2026
- 0
अकलेरा पुलिस ने पीछा कर पुलिया पर रोकी कार, 44 किलो 145 ग्राम डोडा चूरा और वाहन जब्त; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज अकलेरा।अकलेरा पुलिस […]
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजनापात्र ऋणी सदस्य 31 मार्च तक उठा सकते हैं योजना का लाभ
- Reporter
- March 29, 2026
- 0
जयपुर। भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए अंतिम दो दिवस […]
