जयपुर । राज्य में हो रही बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी रबी फसलों के खराब होने पर अब किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम का लाभ मिल सकेगा।कृषि विभाग के अनुसार, कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों की अवधि तक खेत में रखी फसल यदि असामयिक वर्षा या प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब होती है, तो उसे बीमा कवरेज में शामिल किया गया है। इससे प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत आधार पर नुकसान की भरपाई का प्रावधान है।इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बीमित किसानों को फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा। सूचना कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त किसान संबंधित बीमा कंपनी, नजदीकी कृषि कार्यालय या बैंक में भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं।कृषि विभाग ने सभी बीमा कंपनियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फील्ड सर्वे शुरू किया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर शीघ्र बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर पहुंचकर फसल खराबे का निरीक्षण करें और प्रभावित किसानों को त्वरित राहत दिलाने में सहयोग करें।
Related Posts
कांग्रेस ने वायनाड पुनर्वास के लिए प्राप्त धनराशि का हिसाब सार्वजनिक किया
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
कन्नूर।केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को वायनाड पुनर्वास के लिए खोले गए खाते में लगभग 5.38 […]
रोमन एक्वाडक्ट बना नया टूरिस्ट स्पॉट व सेफ्टी प्वाइंट, 150 साल पुरानी धरोहर को रंग-रोगन से संवारा
- Reporter
- April 11, 2026
- 0
झालावाड़झालावाड़ की ऐतिहासिक पहचान बन चुका रोमन एक्वाडक्ट अब नए रूप में नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने इस 150 साल पुरानी जल संरचना […]
जयपुर में सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का किडनैप
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। जयपुर में सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का किडनैप कर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पिस्टल लगाकर उसे जबरन कार में बैठाया। […]
