कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुल 07 फेरे निरस्त रहेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह नान-इंटरलॉकिंग कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03 मई , 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02 मई, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय रेल पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।
Related Posts
रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने
- Reporter
- May 7, 2026
- 0
झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पंचायत समिति बकानी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रिझोंन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता […]
झालरापाटन में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
झालावाड़। झालरापाटन में शुक्रवार रात को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक पत्नी के अवैध संबंध से […]
धुरंधर-2 की रिकॉर्ड कमाई: क्या बदल रही है दर्शकों की पसंद?
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर। हाल ही में धुरंधर-2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री को एक साफ संकेत दे दिया है—दर्शकों का टेस्ट अब तेजी से […]
