झालावाड़ झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ जब दोनों व्यक्ति असनावर स्थित रातादेवी मंदिर से लौट रहे थे।मृतक की पहचान हेमड़ा निवासी 50 वर्षीय कालूलाल पुत्र भैरूलाल के रूप में हुई है। उनके साथ कर्माखेड़ी गांव निवासी शिवलाल पुत्र जुझार सिंह भी बाइक पर थे, जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।श्योपुर के पास हुआ हादसा परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कालूलाल अपने बड़े बेटे भोलाराम (22) की शादी की तारीख (पाती) लेने रातादेवी मंदिर गए थे। मंदिर से लौटते समय सुनेल क्षेत्र के श्योपुर के पास एक कार ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल शिवलाल के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन झालावाड़ अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों घायलों का इलाज शुरू किया गया।इलाज के दौरान तोड़ा दम इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कालूलाल की मौत हो गई। अस्पताल चौकी प्रभारी ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और सुनेल पुलिस को सूचित किया।सुनेल पुलिस ने झालावाड़ एसआरजी अस्पताल पहुंचकर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मंदिर से शादी की तारीख लेने की यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।
Related Posts
पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 29 को विशेष शिविर आयोजित होगा
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
झालावाड़। जिले के पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, कोटा द्वारा कोष कार्यालय, झालावाड़ में […]
पीटीईटी-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
झालावाड़।वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी.टी.ई.टी.-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी […]
झालावाड़ में संत पीपाजी महाराज जयंती महोत्सव शुरू
- Reporter
- March 29, 2026
- 0
झालावाड़। पीपाजी धाम पर संत शिरोमणि पीपाजी महाराज का 703वां जयंती महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। पांच दिवसीय इस महोत्सव का आगाज गौमाता के पूजन […]
