मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक और किशोर समेत पांच लोग गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि चार लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि इंचौली क्षेत्र के कुछ लोग अपनी वृद्ध मां के अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद उनके साथ आए लोग करीब 200 मीटर दूर गंगा में नहाने चले गए, जहां अचानक तेज धारा में पांचों बहने लगे।
Related Posts
उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती-2024,9 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट हैं। लिखित परीक्षा […]
दसवीं का रिजल्ट जल्दी जारी होने के पीछे वजह है पूरी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
जयपुर। इस बार राजस्थान बोर्ड (RBSE) का 10वीं का रिजल्ट मार्च में जारी होने के पीछे मुख्य कारण शिक्षा कैलेंडर में बदलाव और नई सत्र […]
झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर चलती रोडवेज में गिरने से बुजुर्ग की मौत
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक महिला की चलती बस से कूदने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर दोपहर […]
