बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। युवक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन के मुताबिक- युवक के साथ चलती बस में मारपीट की गई। इसके बाद चार लोगों ने हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से फेंक दिया।मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके का है। मारपीट की घटना 30 अप्रैल (गुरुवार) को हुई थी।श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया- 30 अप्रैल को थाना इलाके के आड़सर गांव का रहने वाला हनुमान नायक प्राइवेट बस में सफर कर रहा था। परिजन का आरोप है कि उसके साथ बस में सुभाष मेघवाल, नेतराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल और सहीराम मेघवाल ने मारपीट की।चारों ने हनुमान के हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से बाहर फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के दूसरे दिन 1 मई को युवक के भाई जगदीश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब परिजन इसे हत्या बताते हुए मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
Related Posts
सांसद की पदयात्रा के चौथे चरण का समापन दांगीपुरा में हुआ,सोमवार को पिड़ावा के ढाबला भोज और हरनावदा गजा ग्राम पंचायतों होगी जनसुनवाई
- Reporter
- April 12, 2026
- 0
झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के चौथे चरण का समापन रविवार को दांगीपुरा में हुआ। इसी के साथ ही सोमवार को पिड़ावा के ढाबला […]
ऋतिक रोशन व कंपनी के वकालतनामों पर उठाए सवाल, फर्जी बता खारिज करने की मांग
- Reporter
- April 11, 2026
- 0
भ्रामक विज्ञापन का मामला : ऋतिक की ओर से पेश दस्तावेजों में आठ अधिवक्ताओं के नाम, हस्ताक्षर चार के ही, एक वकालतनामे में रजिस्ट्रेशन नंबर, […]
कपड़े सिलवाने गई 17 साल की नाबालिग लापता
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
सीकर। सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए […]
