जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा विधायक और यूनिवर्सिटी सिंडिकेट मेंबर गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया और नारियल पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री करने के लिए छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए से ज्यादा फीस देनी पड़ रही है। इसमें सेमेस्टर एडमिशन फीस करीब 10,070 रुपए, हर सेमेस्टर एग्जाम फीस 2000 रुपए और अन्य शुल्क शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स की सालाना फीस महज 10 से 14 हजार रुपए है। इस असमानता को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध जता रहे थे।मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण 30 अप्रैल से छात्र पूजा और लोकेंद्र कुलपति सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
सांसद दुष्यंत के प्रयास रंग लाए
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
बारां में हमसफ़र और भवानीमंडी में गरभा एक्सप्रेस के ठहराव को मंज़ूरीबारां/ झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां और भवानीमंडी को लंबी दूरी […]
एक अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम
- Reporter
- March 26, 2026
- 0
अब ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह सिर्फ एक ही ‘टैक्स ईयर’ होगा. इससे कन्फ़्यूजन कम होगा और टैक्स कैलकुलेशन आसान बनेगा.अब साधारण आईटीआर […]
बारां में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
बारां।बारां में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना […]
