बारां। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को शाहाबाद डीएसपी रिछपाल मीणा को एपीओ कर दिया है। उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए हैं।बारां एसपी अभिषेक अंदासु को डीएसपी मीणा के खिलाफ अनुशासनहीनता की कई शिकायतें मिली थीं। एसपी ने इन शिकायतों की जांच की और अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर शाम यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, डीएसपी मीणा के खिलाफ शराब के नशे में महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अनुशासनहीनता करने की शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा उन पर कार्य के प्रति उदासीनता सहित अन्य आरोप भी लगे थे।
Related Posts
पानी के अवैध कनेक्शनों पर जेईएन ने केस दर्ज करवाया
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
अजमेर।अजमेर में पानी की मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन कर पीने के पानी से खेतों में सिंचाई करने का मामला सामने आया है। जल संसाधन […]
जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र
- Reporter
- March 26, 2026
- 0
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) से लाए गए एक नर एवं […]
राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल समाप्त करवाई
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। पिछले 6 दिनों […]
