कोटा। कोटा में तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, जिसमें 5 बच्चे सवार थे। एक सिक्योरिटी गार्ड भी इसकी चपेट में आ गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने नाले से बच्चों और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कार चालक भाग गया। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो कंसुआ इलाके के एक निजी स्कूल का था। ऑटो में पांच छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को हल्की चोट आई थीं, जिनका निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज करवाकर घर भेजा गया। वहीं ऑटो ड्राइवर साजिद हॉस्पिटल भर्ती है।
Related Posts
गैस संकट की मार…गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर दो दिन से अन्नपूर्णा रसोई बंद
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालरापाटन।प्रशासन दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है उनके पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर का सटॉक है, लेकिन […]
धुरंधर-2 की रिकॉर्ड कमाई: क्या बदल रही है दर्शकों की पसंद?
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर। हाल ही में धुरंधर-2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री को एक साफ संकेत दे दिया है—दर्शकों का टेस्ट अब तेजी से […]
