12वीं बाेर्ड का परिणाम : कला में 96.80, साइंस में 95.54 और कॉमर्स के 98.44‎ प्रतिशत परीक्षार्थी पास

झालावाड़
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कक्षा का परीक्षा‎ परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च में परीक्षाएं समाप्त हुई मार्च में ही परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इस साल जिले में कला का परिणाम 96.80 प्रतिशत रहा। जबकि साइंस में 95.54 और कॉमर्स में 98.44‎ प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।

इस साल झालावाड़ जिले में अार्ट्स का परिणाम 96.80 प्रतिशत रहा। परीक्षा में जिले के 12 हजार 508 परीक्षार्थी शामिल हुए थो।‎ इनमें से 12 हजार 108 सफल रहे। प्रथम ‎श्रेणी में 6666, सैकंड डिविजन 4794 और थर्ड ‎डिविजन 647 परीक्षार्थी पास हुए। जबकि साइंस का परीक्षा परिणाम 95.54 ‎फीसदी रहा। साइंस में 2827 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ‎इनमें से 2701 पास हुए। इनमें प्रथम ‎श्रेणी में 2133, द्वितीय श्रेणी में 565 पास हुए। जबकि तृतीय श्रेणी में एक भी परीक्षार्थी ‎पास नहीं हुआ। इधर कॉमर्स में 98.44‎ फीसदी बच्चे पास हुए। 192 पंजीकृत परीक्षार्थियों मेंे से 189 ने ‎परीक्षा दी। जिनमें से प्रथम श्रेणी में 108, ‎द्वितीय में 71 व 10 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में रहे।

इस साल भी बेटियों ने मारी बाजी, तीनों विषयों में छात्रों से आगे
बारहवीं के परीक्षा‎ परिणाम में इस साल भी छात्राओं ने ही बाजी मारी‎ है। साइंस में छात्रों का परीक्षा परिणाम ‎94.81 फीसदी रहा, जबकि छात्राओं का परिणाम 97.062 फीसदी रहा। अार्ट्स में छात्रों का ‎परीक्षा परिणाम 95.42 फीसदी रहा, वहीं छात्राओं‎ का 98.208 फीसदी रहा। इसी तरह वाणिज्य में 97.97 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए जबकि ‎छात्राएं 100 प्रतिशत उत्तीर्ण रही।
पाच साल से गिर रहा था कॉमर्स का परिणाम‎, इस बार मामूली सुधार
जिले में कॉमर्स का परीक्षा परिणाम 2021 के‎ बाद से हर साल गिर रहा था। लेकिन इस साल थोड़ा सुधार हुआ है। 2021 में जहां ‎100 फीसदी परिणाम रहा‎ था, जो लगातार गिरता जा रहा था। 2026 में 0.6 प्रतिशत का सुधार आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *