पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावाड़ पहुंचीं

झालावाड़। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने दो दिवसीय दौर पर बुधवार को झालावाड़ पहुंची। वह गुरुवार को कामखेड़ा बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा गुरुवार से मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी।राजे का झालावाड़ पहुंचने पर डाक बंगले में कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार बुडानिया ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। वह शाम करीब 4:30 बजे डाक बंगले पहुंची थीं।डाक बंगले में पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री का झालावाड़ से छबड़ा जाने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वह आज रात को ही झालावाड़ डाक बंगले वापस लौटेंगी।इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसीई मुकेश मीणा, जिला परिषद सीईओ शम्भूदयाल मीना, डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा और भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। हालांकि, सांसद दुष्यंत सिंह पिछले दो दिनों से बारां जिले के दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *