जयपुर में होटल रमाडा और मैरियट सील फिर 2 घंटे बाद खोले

जयपुर।जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शहर के दो बड़े होटल ग्रुप पर कार्रवाई की। 2 घंटे बाद होटल मैनेजमेंट ने बकाया यूडी टैक्स जमा करवा दिया। इस पर निगम ने सील की सम्पत्तियों को खोल दिया।मालवीय नगर जोन एरिया में सोमवार को रेवेन्यू टीम ने जवाहर सर्किल के पास होटल मैरियट पर कार्रवाई की। ग्रुप का 5.97 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया होने पर सुबह होटल के बाहर बने लग्जरी कार शोरूम और एक रेस्टोरेंट पर कुर्की करते हुए उनको सील कर दिया

इसी तरह टीम ने राजापार्क स्थित होटल रमाडा पर भी कार्रवाई की। इस ग्रुप पर 1.36 करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। इसके चलते टीम ने होटल ग्रुप की कुछ सम्पत्तियों को सील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *