गढ़ पार्क से नहीं हटेगा भगवान महावीर का स्तंभ

गढ़ पार्क से नहीं हटेगा भगवान महावीर का स्तंभ

झालावाड़। शहर में गढ़ पार्क स्थित भगवान महावीर स्वामी के स्तंभ को नगर परिषद द्वारा नहीं हटाया जाएगा, बल्कि स्तंभ के आसपास सौंदर्यीकरण कर उसे और आकर्षक बनाया जाएगा। बुधवार को इस मामले काे लेकर सकल दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। इस पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि स्तंभ को पार्क से नहीं हटाया जाएगा, बल्कि उसके आसपास सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन व आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोदाम की तलाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर काे बताया कि उनको नगर परिषद से जानकारी मिली है कि गढ़ पार्क में लगे भगवान महावीर स्वामी के स्तंभ को सौंदर्यीकरण के नाम पर हटाया जा रहा है। समाज ने स्तंभ काे यहां से नहीं हटाने की मांग की।

2500 वें निर्वाण महोत्सव पर हर ‎जिले मे लगवाए गए थे स्तंभ‎

समाज के प्रतिनिधियाें ने बताया कि ‎भगवान महावीर स्वामी के 2500वें ‎निर्वाण महोत्सव पर राजस्थान सरकार ने‎ प्रदेश में हर जिले में यह स्तंभ लगवाए ‎गए थे। तभी झालावाड़ में भी प्रशासन ने ‎ही करीब 52 वर्ष पूर्व इस स्तंभ काे गढ़‎ भवन के सामने स्थित पार्क में जैन‎ समाज के लोगों की मौजूदगी में लगवाया‎ था, ताकि भगवान महावीर के संदेशाें से ‎हर किसी काे प्रेरणा मिले।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *