यह हैं आज की चर्चित खबरें जो आपको जानना जरूरी

aaj ki khabre

राजस्थान की आज की 10 बड़ी खबरें (12 मार्च 2026)

1.राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सरकार की योजनाओं और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

2.विपक्षी दल कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला और प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।

3.राजस्थान विधानसभा में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही बाधित रही।

4.प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल गांव स्तर तक संगठन को सक्रिय करने में जुट गए हैं।

5. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनावां को टालने की कोशिश कर रही है। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

6.सरकार ने नगर निकाय चुनाव से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के लिए लागू दो-बच्चों की पात्रता शर्त को समाप्त करने का फैसला किया है।

7.राज्य में नई मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें युवाओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

8.प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

9.जयपुर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘खेजड़ी से कल’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

10.राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े एक बड़े फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *