कोटा। कोटा में बिजली विभाग के AEN ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण (50) के रूप में हुई है। वे बूंदी में बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। वहीं कोटा के डडवाड़ा इलाके में रहते थे। घटना शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के डडवाड़ा इलाके में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है।भीमगंजमंडी थाने के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया- गोपाल कृष्ण ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने बॉडी को उतार लिया था। इसके बाद एमबीएस अस्पताल बॉडी को लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
Related Posts
न्यूज ओरियम। राजस्थान की आज की बड़ी खबरें
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
जयपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश जयपुर में आज अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ […]
अजमेर पहुंचे स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा
- Reporter
- April 9, 2026
- 0
अजमेर। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा जयपुर से जोधपुर जाते समय अजमेर में कुछ देर रुके। यहां उनका सर्किट हाउस में शहर भाजपा की […]
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से […]
