अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल को होगा। इसके एडमिट कार्ड 16अप्रैल को वेबसाइड पर अपलोड होंगे।परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
Related Posts
झालरापाटन में तीर्थंकर ऋषभ पखवाड़ा संपन्न
- Reporter
- April 16, 2026
- 0
झालरापाटन। शिक्षा विभाग की ओर से 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक समस्त स्कूलों में तीर्थंकर ऋषभ पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए गए थे। इस […]
24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव मनाया
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
झालावाड़। सकल दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर श्रीसंघ के तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से भगवान […]
भारत-पाक बॉर्डर पर डेनमार्क का नागरिक पकड़ा
- Reporter
- April 5, 2026
- 0
बीकानेर। बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खाजूवाला क्षेत्र से विदेशी नागरिक को पकड़ा है। डेनमार्क का रहने वाला युवक करीब सात महीने पहले एक […]
