जयपुर।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के नए कन्वीनर मोहित यादव ने पद संभालते ही बड़े बदलाव और सुधार का संकेत दिया है। उन्होंने कहा- सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी गंभीरता से निभाते हुए RCA की दशा और दिशा दोनों को बेहतर बनाया जाएगा और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द नजर आएंगे।पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत के साथ विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर यादव ने स्वीकार किया कि कुछ फैसलों को लेकर मतभेद थे। उन्होंने कहा- काम करने के तरीके अलग-अलग थे, लेकिन कोशिश यही रही कि विवाद का असर क्रिकेट गतिविधियों पर न पड़े। हालांकि इन मतभेदों के चलते तय लक्ष्य हासिल नहीं हो पाए, लेकिन अब नई टीम के साथ उन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।मोहित यादव ने साफ किया कि RCA के पिछले दो साल से लंबित चुनाव करवाना पहली प्राथमिकता होगी। एडहॉक कमेटी पूरी कोशिश करेगी कि चुनाव प्रक्रिया जल्द पूरी हो और संस्था को स्थायी नेतृत्व मिल सके।
Related Posts
राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम का NSUI करेगी विरोध
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित आरएसएस के कार्यक्रम […]
खान विभाग की अवैध खनन व रॉयल्टी पर सख्ती, 10,394 करोड़ का राजस्व संग्रह
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। खान विभाग ने अवैध खनन और रॉयल्टी पर सख्ती कर राजस्व में नुकसान को रोका है। इसका असर यह रहा कि गत 31 मार्च […]
3,462 मेगावाट के 1,525 संयंत्र हुए स्थापित गांव-ढ़ाणी हो रहे सूरज की रोशनी से रोशन
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण पहल पीएम-कुसुम योजना में लग रहे ग्रिड कनेक्टेड विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में […]
