अजमेर।अजमेर में एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार यात्री खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे। मांगलियावास थाना क्षेत्र में तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट रविवार शाम को यह हादसा हुआ।पुलिस के अनुसार, तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट गौशाला के पास रविवार शाम करीब छह बजे अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही एक ईको वैन तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। घटना के समय वैन में सवार श्रद्धालु परिवार गुजरात से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहा था।
Related Posts
झालरापाटन में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
झालावाड़। झालरापाटन में शुक्रवार रात को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक पत्नी के अवैध संबंध से […]
नेशनल हाईवे 52 पर कार-बाइक भिड़ंत, 2 घायल
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
झालावाड़।नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार रात माधोपुर और हरिपुरा गांव के बीच सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। यह हादसा गलत साइड जा […]
राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम का NSUI करेगी विरोध
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित आरएसएस के कार्यक्रम […]
