अजमेर।अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन युवकों से हथियार सप्लाई करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीनों को तीन दिन के रिमाण्ड पर ले रखा है। बताददें अजय उर्फ बंटी और अमजद खान के पास से दो पिस्टल व 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इन दोनों के इशारे पर ही हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी सुमित त्रिलोकानी को भी गिरफ्तार किया गया था।थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत के अनुसार तीनों आरोपियों से उन लोगों का पता लगाने के लिए रविवार को जयपुर एवं आस-पास के इलाकों में उनकी निशानदेही पर दबिश दी गई जिन्होंने यह हथियार त्रिलोकानी को मुहैया करवाए थे। यह कार्रवाई अभी जारी है।
Related Posts
राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल समाप्त करवाई
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। पिछले 6 दिनों […]
बाइक सवार रफ्तार पर नहीं रख पाया नियंत्रण, मौत
- Reporter
- March 16, 2026
- 0
झालावाड़. झालरापाटन-सुनेल मार्ग पर सैटेलाइट अस्पताल के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान […]
झालावाड़ जिले में भी होगा पांडूलिपि संरक्षण काम
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
झालावाड़। पांडूलिपि संरक्षण का काम झालावाड़ जिले में भी शुरू हाे गया है। इसके तहत ज्ञान भारतम मिशान की शाुरूअात हुई है। इसकाे लेकर राजकीय […]
