कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

-कोटा जिले के मोडक में चाय पीकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते हुआ हादसा।

झालावाड़।
कोटा जिले के मोडक में गुरुवार देर रात कार-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। जिनका एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मोडक निवासी नाजिम पुत्र निजाम अपने दो दोस्त हंसराज और संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर एक होटल से चाय पीकर घर लौट रहे था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को देर रात झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाजिम को मृत घोषित कर दिया। एसआरजी अस्पताल चौकी ने शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मोडक पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को मोडक पुलिस ने एसआरजी अस्पताल पहुंचकर परिजनों की रिपोर्ट ली और शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। नाजिम अपने परिवार में पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके दोनों घायल दोस्तों का इलाज जारी है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *