झालावाड़।झालावाड़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के बीच “हीट सेफ झालावाड़” अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। एसपी अमित कुमार बुड़ानिया द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक पहल की है।सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देशन और डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. लेखराज मालव के मार्गदर्शन में डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार ने मंडावर पुलिस थाने में हीट स्ट्रोक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान थाने को “हीट सेफ” घोषित करते हुए वहां ओआरएस एटीएम भी स्थापित किया गया।कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को लू और तापघात के लक्षणों को पहचानने, तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने और प्रभावित व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण उन्हें आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाएगा।
Related Posts
आरजीएचएस का दायरा बढ़ा
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को न केवल अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया है, बल्कि इसके […]
एक अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम
- Reporter
- March 26, 2026
- 0
अब ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह सिर्फ एक ही ‘टैक्स ईयर’ होगा. इससे कन्फ़्यूजन कम होगा और टैक्स कैलकुलेशन आसान बनेगा.अब साधारण आईटीआर […]
कांग्रेस ने वायनाड पुनर्वास के लिए प्राप्त धनराशि का हिसाब सार्वजनिक किया
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
कन्नूर।केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को वायनाड पुनर्वास के लिए खोले गए खाते में लगभग 5.38 […]
