झालावाड़ जिले में भी होगा पांडूलिपि संरक्षण काम

झालावाड़। पांडूलिपि संरक्षण का काम झालावाड़ जिले में भी शुरू हाे गया है। इसके तहत ज्ञान भारतम मिशान की शाुरूअात हुई है। इसकाे लेकर राजकीय पीजी काॅलेज में प्राचार्य रामकल्याण मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीईओ झालावाड़, सहायक निदेशक देवस्थान विभाग और संग्रहालय अध्यक्ष मौजूद रहे। पांडूलिपि संरक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वे किया जाएगा और वहां मौजूद पांडूलिपियों को एकत्रित कर संरक्षण किया जाएगा। हर घर दस्तक जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिले के इतिहासविदों, बुद्धिजीवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी इसमें सहायता ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *