बीकानेर। बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खाजूवाला क्षेत्र से विदेशी नागरिक को पकड़ा है। डेनमार्क का रहने वाला युवक करीब सात महीने पहले एक साल के वीजा पर भारत आया था। पकड़े जाने पर उसने कुछ सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए, इसके बाद चुप हो गया। थाने ले जाने पर वहां रोने लगा। फिलहाल उसे आगे की पूछताछ के लिए जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) भेजा गया, जहां उससे गहन जांच की जा रही है। घटना शनिवार शाम की है।थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया – खाजूवाला बाजार के हॉस्पिटल रोड पर एक विदेशी युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता हुआ दिखाई दिया। इस एरिया में आमतौर पर विदेशी नागरिक नहीं आते हैं ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचा।
Related Posts
पत्नी को कुए में धकेलकर फरार हो गया पति
- Reporter
- April 27, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। हालांकि […]
पीएचसी झूमकी काे बनाया हीट वेव रेडिनेस हेल्थ फैसिलिटी सेंटर
- Reporter
- March 12, 2026
- 0
झालावाड़. भीषण गर्मी और लू (हीट वेव / हीट स्ट्रोक) के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएचसी झुमकी को “हीट वेव रेडिनेस हेल्थ फैसिलिटी” के […]
अगले दो साल में एमपी में एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी : मुख्यमंत्री यादव
- Reporter
- March 29, 2026
- 0
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि अगले दो साल के भीतर उज्जैन और शिवपुरी में नये हवाई अड्डों का निर्माण […]
