जयपुर।सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSC) और राजस्थान ड्रग कंट्रोल की टीम ने जयपुर में गोपालपुरा बाइपास स्थित भंडारी हॉस्पिटल पर छापा मारा है। यहां ड्रग डिपार्टमेंट से बिना अप्रूवल करवाए इंजेक्शन बेचने की शिकायत मिली थी। टीम ने हॉस्पिटल से जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। कार्रवाई गुरुवार शाम की गई।ड्रग कंट्रोलर राजस्थान अजय फाटक ने बताया- सेंट्रल टीम को सूचना मिली थी कि गुजरात में सेक्सुअल इलाज के लिए ‘ट्राइमेक्स’ के नाम से ऑनलाइन इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। ड्रग डिपार्टमेंट में इस नाम से कोई इंजेक्शन रजिस्टर्ड ही नहीं है। ये इंजेक्शन ‘पौपावेरिन’, ‘एल्प्रोस्टैडिल’ और ‘क्लोरप्रोमाजिन’ की थोड़ी-थोड़ी डोज मिलाकर तैयार किया गया।उन्होंने बताया- वर्तमान में इन तीनों इंजेक्शन के कॉम्बिनेशन का तैयार सिंगल इंजेक्शन हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाता है, जो डॉक्टर कर सकते हैं। हालांकि बाजार में ‘ट्राइमेक्स’ के नाम से ब्रांड बनाकर बेचना गैरकानूनी है।
Related Posts
तेजपाल को जंगली जानवराें नहीं मारा, गांव के ही दो भाईयों सहित एक अन्य ने हत्या कर बाइक-माेबाइल लूटे थे
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
काेतवाली पुलिस ने तीन मोबाइल चाेरों को पकड़ा तो ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, हत्या का मामला दर्ज झालावाड़. डेढ़ महीने पहले बाघेर के जंगल […]
संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति: गुर्जर
- Reporter
- April 27, 2026
- 0
झालावाड़ में कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में […]
सीसीटीवी बंद कर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, सरगना गिरफ्तार
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
डग। पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाली संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से […]
