जयपुर। जयपुर में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए अब बस और ऑटो स्टैंड का पूरा सिस्टम बदलने की तैयारी है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों के बाद शहर में मिनी बस, जेसीटीसीएल बस, ऑटो और मैजिक के स्टैंड का दोबारा निर्धारण किया जाएगा। यानी जहां अभी स्टैंड बने हुए हैं, उनकी लोकेशन को फिर से जांचा जाएगा।आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शहर में करीब 690 बस स्टैंड और लगभग 100 ऑटो स्टैंड का सत्यापन किया जा रहा है। ये स्टैंड करीब 12 साल पहले तय किए गए थे।अब बढ़ते ट्रैफिक और बदलती सड़कों के कारण कई जगहों पर जाम की समस्या सामने आ रही है। इसी वजह से यह पूरा सर्वे शुरू किया गया है, जो 25 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।
Related Posts
टॉप टेन मोस्ट वांटेड इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
- Reporter
- March 25, 2026
- 0
3 महीने से फरार था आरोपी, पैसों की मांग कर मारपीट के मामले में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा झालावाड़। जिले में वांछित अपराधियों की […]
बीकानेर में नेशनल हाइवे पर मधुमक्खियों का हमला
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
बीकानेर।बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक कार सवार दंपती और एक […]
बारां जिला अस्पताल का एनसीडी क्लीनिक अपग्रेड हुआ
- Reporter
- May 5, 2026
- 0
बारां। बारां जिला अस्पताल में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) क्लिनिक का अपग्रेडेशन किया गया है। लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन और राज्य सरकार के सहयोग से […]
