जयपुर।जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन और एक दलाल को 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह घूस झुंझुनूं में एक स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव करने और खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी।एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 8 बजे की। एसीबी ने जयपुर की चौमूं पुलिया के पास से 33 लाख रुपए के साथ दलाल याकूब को रंगे हाथों पकड़ा।इसी के सामानांतर कार्रवाई में झुंझुनूं में दूसरी एसीबी की टीम ने PWD के XEN राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दलाल यह रकम राकेश कुमार तक पहुंचाने वाला था।
Related Posts
बारां में नगर परिषद टीम से मारपीट, कपड़े फाड़े
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
बारां। बारां शहर के दीनदयाल पार्क चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर सब्जी व्यापारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक […]
आरजीएचएस का दायरा बढ़ा
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को न केवल अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया है, बल्कि इसके […]
