चिलचिलाती धूप में जारी रही पदयात्रा

,मज़दूर किसान परिवारों के बीच अचानक पहुँचे दुष्यंत

झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह अपनी चौथे चरण की पदयात्रा के तीसरे दिन चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बेहद सहज दिखाई दिए।कार्यकर्ताओं के साथ हास- परिहास एवं मार्ग से गुज़र रहे वाहन सवारों का अभिवादन करते हुए दुष्यंत सिंह ग्रामीण परिवारों के बीच पहुँच गए।

सांसद दुष्यंत और विधायक गोविन्द रानीपुरिया समरोल की टांडा बस्ती में एक बसोड़ा परिवार के बीच पहुंचे, अचानक सांसद के पहुँचने से बीरम बसेड़ा का परिवार हतप्रभ दिखाई दिया। सांसद सिंह घर के बाहर पड़ी चारपाई पर बैठ गए और परिवार के सदस्यों के साथ इनके रोजगार एवं समस्याओं के संबंध में काफ़ी देर तक चर्चा की।इसके बाद वह एक कृषक रामकल्याण लोधा के घर पहुँच गए और उससे लहसुन उत्पादन के बारे में जानकारी ली। सांसद उसके ऊटी किस्म के लहसुन की गुणवत्ता देखकर बेहद प्रसन्न हुए।उन्होंनें एक स्थान पर महिलाओं के समूह के बीच पहुंचकर उनके साथ पीएम आवास, राजीविका, कृषि, पशु पालन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था पर बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समस्याओं के लिए आश्वस्त किया।

तम्बाकू पर नसीहत: सांसद सिंह ने ठीकरिया में आयोजित जनसभा में तंबाकू सेवन पर भी युवाओं को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवाओं के पास पाउच देखता हूँ तो आश्चर्य होता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ साजिद के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव बताए। डॉ साजिद ने उपस्थित जनसमूह को जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभुदयाल मीणा ने पंचायत राज की योजनाओं की जानकारी दी।यह रहे साथ: इस दौरे में आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर व निर्मल सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, महामंत्री कृष्णा मंडलोई, उपाध्यक्ष हरि पाटीदार, प्रदीप सिंह राजावत, चंद्रमोहन धाभाई, विमल सुराणा, दिनेश बोहरा, संदीप श्रोत्रिय, दिनेश मंगल, बैनाथ मीणा, लालीबाई, रंजीता पांडे, भावना झाला, जितेंद्र सिंह राजावत, नागेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, ओम तंवर, विजय न्याती, घनश्याम भंडारी, राधेश्याम दादा आदि साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *