जयपुर। जयपुर पुलिस ने एक फार्म हाउस में दबिश देकर चल रहे अवैध कैसीनो को पर्दाफास किया। पुलिस ने कैसीनो में मशीनों से जुआ खेलते मिले 7 लोगों सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। भांकरोटा में चल रहे कैसीनो पर दबिश देकर पुलिस ने 5.82 लाख रुपए, कैसीनो मशीन और बड़ी संख्या में हुक्के सहित एक दर्जन वाहन जब्त किए है। यहां दूसरे प्रदेशों से भी कसीनो खेलने आते थे। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के निर्देश पर डीएसटी वेस्ट की टीम ने भांकरोटा इलाके में महापुरा के पास दबिश दी। विला नंबर-5 एम्प्रेस ग्रीन्स नाम के फार्म हाउस पर दबिश देने पर अवैध कैसीनो चलता मिला। डीएसटी के प्रभारी गणेश सैनी, हेड कॉन्स्टेबल भरत, कॉन्स्टेबल सुनील, कोमल सिंह व सुरेश ने स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की।फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो पर मशीन पर जुआ खेलते मिले 7 लोगों (आरोपी प्रदीप लालवानी, रोबिन, शेखर लाल, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, विनोद राणा और मोहित मेहता) को अरेस्ट किया गया। जिसके कब्जे से 5.82 लाख रुपए, 27 मोबाइल, एक लेपटॉप, 6 हुक्के और कैसीनो मशीन जब्त की गई है।
Related Posts
झालरापाटन कृषि उपज मंडी 2 दिन बंद रहेगी
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
झालरापाटन।झालरापाटन की हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में आगामी दो दिनों तक कारोबार बंद रहेगा। 19 और 20 अप्रैल को मंडी में जिंसों की खरीद-फरोख्त नहीं […]
तुषार जाट ने वूशु चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
- Reporter
- March 29, 2026
- 0
झालावाड़। बीकानेर में आयोजित 19वीं राजस्थान जूनियर बालक-बालिका स्टेट वूशु चैंपियनशिप में झालावाड़ के तुषार जाट ने स्वर्ण पदक जीता है। 27 से 29 मार्च […]
छात्रा से रेप-ब्लैकमेल का आरोपी व्याख्याता बर्खास्त
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
बारां। बारां में छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप के आरोपी व्याख्याता मनोज कारोलिया को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। माध्यमिक […]
