झालरापाटन।झालरापाटन की हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में आगामी दो दिनों तक कारोबार बंद रहेगा। 19 और 20 अप्रैल को मंडी में जिंसों की खरीद-फरोख्त नहीं होगी।खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने बताया कि 19 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) है, जबकि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। इन दोनों दिनों में मंडी में जिंसों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह बंद रहेगी।राठौर ने किसानों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के दौरान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी न लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Related Posts
आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
–स्टेशन पर लावारिस पड़े 15,000 रुपए कीमत के मोबाइल को यात्री को सुपुर्द किया कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल अंतर्गत भरतपुर रेलवे स्टेशन पर […]
यूनिफायर्स ने ज्यूडिशियल एलिट को 6 विकेट से हराया
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
-अभिभाषक परिषद की ओर से आयोजित किया जा रहा है खेल महोत्सव, विभिन्न खेलों का हो रहा है आयोजन। झालावाड़।अभिभाषक परिषद के तत्वावधान में आयोजित […]
कल्याण धाम में 11 अप्रैल को होगा भगवती जागरण
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
सीकर। शहर के कल्याण धाम में109वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्यमें किन्नर समाज की ओर से 11अप्रैल को माता भगवती काजागरण आयोजित किया जाएगा।आयोजन को लेकर […]
