बारां। बारां शहर के दीनदयाल पार्क चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर सब्जी व्यापारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने ठेले पलटकर सब्जियां सड़क पर बिखेर दीं। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज भी की।दरअसल, ओवरब्रिज निर्माण के कारण दीनदयाल पार्क चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। बीच सड़क पर ठेले और लोडिंग वाहनों के खड़े होने से दिनभर जाम लगता रहता है, जिससे कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि व्यापारियों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई थी, लेकिन वे बीच सड़क पर ठेले लगा रहे थे।शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से कुछ व्यापारी भिड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई कैलाश चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।नगर परिषद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम पर हमला करने के मामले में कोतवाली थाने में राजकार्य में बाधा का केस भी दर्ज कराया गया है।
Related Posts
गहलोत बोले-रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा, मुझ पर लागू नहीं हो सकता
- Reporter
- April 3, 2026
- 0
जयपुर।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेताओं के रिटायरमेंट वाले बयान पर पलटवार किया। अशोक गहलोत ने कहा- ये तो मोदीजी […]
राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026: उम्मीदवारों के चयन पर फोकस
- Reporter
- March 12, 2026
- 0
जयपुर। राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जून 2026 में राज्य की तीन […]
