जयपुर।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेताओं के रिटायरमेंट वाले बयान पर पलटवार किया। अशोक गहलोत ने कहा- ये तो मोदीजी और आरएसएस प्रमुख भागवत पर लागू होगा। मैं तो पहले ही कह चुका हूं कि मैं 100 साल तक देश और प्रदेशवासियों की सेवा करना चाहता हूं। तो ये मेरे लिए लागू नहीं हो सकता। अब वो पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है? उनको मालूम है, मैं कह चुका हूं ये बात। इनके मंत्रियों को ऊपर से कहा जाता है कि आपको आज क्या लाइन लेनी है, इनके नेताओं को, वो ही लाइन ले लेते हैं।गहलोत ने कहा- अब वो कौन, कैसे सलाह देंगे हम लोगों को? वो तो पूरी कांग्रेस की राजनीति करने लग गए हैं। वो कांग्रेस नेताओं को कैसे कह सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए? गहलोत ने कहा- जो हमने इनको इश्यू बनाए हैं, उसका जवाब दे नहीं रहे और गोलमाल जवाब दे रहे हैं। बड़ी बेइज्जती हो रही है इन लोगों की, क्योंकि आप जवाब तो दो कम से कम, कुछ भी दो – नेगेटिव दो, पॉजिटिव दो, कुछ भी कहो, पर आप संदर्भ से हटकर बात कर रहे हो।
Related Posts
सान्या एशियाई बीच गेम्स में 1,790 एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
सान्या में 2026 एशियाई बीच गेम्स के उद्घाटन समारोह में 30 दिन शेष रहते हुए, आयोजन समिति ने सोमवार को घोषणा की कि कुल 1,790 […]
केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में ‘एक कदम सुधार की ओर’ नवाचार का शुभारम्भ
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में गुरूवार को एक कार्यक्रम में ‘एक कदम सुधार की ओर’ नवाचार का शुभारम्भ किया गया। गृह विभाग के शासन सचिव […]
नेशनल हाईवे 52 पर कार-बाइक भिड़ंत, 2 घायल
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
झालावाड़।नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार रात माधोपुर और हरिपुरा गांव के बीच सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। यह हादसा गलत साइड जा […]
